फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े अंतर प्रातीय गिरोह के पांच सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार की रात माधोपुर स्थित मंडी समिति के समीप से अंतरप्रांतीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा। उनके पास से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के साइकिल पार्ट्स से लदे एक चोरी की पिकअप और छह मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इसका खुलासा गुरुवार को पुलिस लाइन में एसपी संतोष कुमार सिंह ने किया। एसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये इनाम की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे व उसमें शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने को एएसपी देवेंद्रनाथ द्विवेदी व सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। इस क्रम में सदर कोतवाल आशुतोष कुमार ओझा और क्राइम ब्रांच प्रभारी सतेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में टीम को बुधवार की रात सूचना मिली कि वाहन चोरों का गिरोह माधोपुर स्थित मंडी समिति के पास एनएच-2 के किनारे बगीचे में बैठकर चोरी के वाहनों के साथ बिहार जाने की योजना बना रहा है। टीम ने मौके पर पहुंच घेरेबंदी कर गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का मास्टर माइंड मंगेश चौबे उर्फ राइडर सदर कोतवाली के कोड़रियां व सौरभ सिंह नगर के मठवाली गली का निवासी है। वहीं बिहार रोहतास के करगहर तनुआ के मनीष कुमार उर्फ सतीश पटेल, दरिहट भड़कुडिया के आजाद शर्मा व चंदन सिंह रोहतास टकिया के सासाराम निवासी हैं। पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने बताया कि जनपद चंदौली व वाराणसी के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुछ दिन पहले वाहन चुराए गए हैं। गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध जनपद चंदौली, मिर्जापुर व बिहार के विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस दौरान उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह, विपिन सिंह, उत्कर्ष मौर्या, कांस्टेबल विनय तिवारी, आनन्द सिंह, चंद्रदेव, अजय कुमार, अमित यादव, अमित राय, राजन शर्मा, संजय कुमार, अरविंद कुमार भारद्वाज, बृजेश कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें