कानून व्यवस्था में सुधार की तैयारी
- फोटो : demo pic
जनपद पुलिस धीरे-धीरे सक्त होती जा रही है। किसी भी प्रकार की लापरवाही एएसपी बर्दाश्त करने के मूड में नहीं दिख रहे है। इसी क्रम में शनिवार को एसपी अमित वर्मा ने अवैध वसूली में लिप्त होने और अपने दायित्वों में लापरवाही बतरने वाले कंदवा थानाध्यक्ष व रामपुर चौकी प्रभारी समेत वहां तैनात बारह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। निलंबन की इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए महकमे में तैनात थानाध्यक्षों व पुलिस कर्मियों को लगातार ईमानदारी व निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए निर्देश एसपी अमित वर्मा की ओर से जारी किया जा रहा है। बावजूद इसके महकमे में तैनात पुलिस कर्मी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस कर्मियों की बराबर शिकायतें आ रही थी कि वे अवैध वसूली कर रहे हैं वहीं अपने कार्य में घोर लापरवाही बरत रहे हैं। वहीं समाचार पत्रों में भी पुलिस की लापरवाही की खबरें प्रकाशित हो रही थी। इससे एसपी ने गंभीरता से लिया और इसकी जांच शुरु कार दी। जांच में यह तथ्य सामने आया कि पुलिस अवैध वसूली कराये जाने में संलिप्त हैं। इस पर उन्होंने तत्काल थानाध्यक्ष कंदवा राकेश कुमार यादव, चौकी प्रभारी रामपुर बिन्देश्वरी सिंह एवं चौकी रामपुर थाना कन्दवा पर तैनात एक दर्जन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। दरअसल पुलिस प्रशासन को पिछले कुछ दिनों से स्थानीय लोगों से शिकायत मिल रही थी कि कंदवा पुलिस अवैध वसूली में लिप्त है। इस बात पर एसपी ने मामले की गोपनीय जाच उच्चाधिकारियों द्वारा कराई गई। जांच रिपोर्ट में अवैध वसूली के आरोप सत्य पाये गए।