फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटियां गांव के पास दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फुटियां गांव के समीप बुधवार की सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए । आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर सभी घायलों को पास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस आगे कार्रवाई में जुट गई। वहीं तनाव को देखते हुए मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के पास पुलिस तैनात रही। दोनों पक्षों की तहरीर के बाद पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के फुटियां गांव निवासी तारकेश्वर व नगर के कोट निवासी पुप्पू सिंह बीच किसी बात को लेकर आमने- सामने हो गए। बात इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से बनारसी (70), धर्मेंद्र यादव (19) व तारकेश्वर (27) और नगर के कोट निवासी पप्पू (30), सौरभ (23) व ज्ञानू सिंह (25) वर्ष घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने किसी प्रकार बीच बचाव किया और किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। वहां कुुछ देर के लिए अफरा- तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच बिगड़ते माहौल का शांत कराया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों पक्ष आस-पास के होने के कारण वहां तनाव को देखते हुए पुलिस सक्रिय हो गया और वहां भारी फोर्स तैनात कर दिया। सदर कोतवाल आरके सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की तहरीर के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें