फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से विवहिता झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के नर्मदापुर गांव में बिजली गिरने से शुक्रवार की दोपहर घर में खाट पर सो रही विवाहिता के दोनों हाथ व पांव झुलस गए। गंभीर अवस्था में परिजन उसे लेकर सीएचसी लेकर गए जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव निवासी बब्लू की पत्नी कविता (26) घर पर आराम कर रही थी। दोपहर में बारिश के दौरानअचानक उसपर बिजली गिर गई। बिजली के तरंगों से उसके दोनों हाथ पैर सुन्न हो गए। उसकी चीख सुनकर पति व अन्य परिजन वहां पहुंच गए। आनन-फानन में परिजनों ने 108 नंबर एंबुलेंस पर सूचना दी। ब्यूरो
विज्ञापन

2- ग्रामीणों की शिकायत पर की जांच
नौगढ़। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ डा. पी. लाल ने स्थानीय सीएचसी पर नियुक्त चिकित्सक राजू पटेल के खिलाफ की। चिकित्सक के खिलाफ मरीजों को बाहर की दवा लिखे जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जांचकर्ता ने शिकायत करने वालों का बयान सुनने के बाद चिकित्सक को फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल के अधीक्षक डा. अवधेश पटेल को हिदायत दी कि इस संबंध में दोबारा शिकायत आने पर चिकित्सक के निलंबन के लिए पत्र लिखा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें