फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी के पांच किलो सोना के साथ दो गिरफ्तार-333

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। डायरेक्टोरेट ऑफ़ रेवेन्यू इंटेलिजेंस(डीआरआाई) ने एक बार फिर गुरुवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर हावड़ा मुंबई मेल से तस्करी कर ले जाए जा रहे पांच किलो सोने के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से 92 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। डीआरआरई के अनुसार बरामद सोने की कीमत 1.67 करोड़ रुपये है। सोना हावड़ासे बांदा ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

डीआरआई वाराणसी टीम को मुखबिरों से सूचना मिली कि हावड़ा से तस्कर बड़े पैमाने पर सोने की तस्करी कर ले जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर गुरुवार की सुबह टीम के सदस्य पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंच गए। सुबह सवा आठ बजे अप मुंबई मेल स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही टीम के सदस्यों ने ट्रेन के जनरल कोच के यात्रियों की तलाशी शुरू की। तलाशी में दो व्यक्तियों के बेल्ट और जूते में से सोने के छह टूकड़े और 92 हजार रुपये नकद मिले। सोने और नकदी के बारे में पूछताछ करने पर दोनों कोई कागजात नहीं दिखा सके। इस पर दोनों को पकड़ कर सोने के साथ टीम के सदस्य उसे वाराणसी ले गए। यहां सोने की तौल करने पर सोने के टूकड़ों को वजन पांच किलो मिला। टीम के अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार दोनों व्यक्ति बांदा के रहने वाले है और सोने को हावड़ा से तस्करी कर बांदा ले जा रहे थे। बरामद सोने की कीमत 1.67 करोड़ रुपये है। बताया कि सोना बंग्लादेश के रास्ते हावड़ा लाया गया था। शुक्रवार को आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। तस्करों के आकाओं की गिरफ़्तारी के लिए टीम कोलकाता और बांदा भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें