चंदौली। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के सामने ही एक सिपाही शराब के नशे में पूूरी तरह धुत होकर आमद कराने के लिए आदेश लेने पहुंच गया। पहले तो एक बारगी उसके आमदगी का आदेश करने जा रहे पुलिस अधीक्षक उसके हाव भाव को देखकर अंचभित हो गए। उन्होंने पेशकार से बुलाकर जब तलाशी लेने के लिए कहा तो वह शराबी पेशकार से ही भिड़ गया। इसके बाद तो पुलिस अधीक्षक ने तत्काल सिपाही को आमद कराते हुए उसके मेडिकल परीक्षण के लिए एआरआई को लिखा। मेडिकल रिपोर्ट में शराब के नशे में धुत की रिपोर्ट आने के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया। दूसरी ओर शिकारगंज पुलिस चौकी पर तैनात एक आरक्षी द्वारा जिला पंचायत सदस्य से दुर्व्यवहार करने की शिकायत पर आरोपित आरक्षी को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया।
बलुआ थाने में तैनात रहा आरक्षी सरोज सिंह पिछले 36 दिन से अनुपस्थित चल रहा था। जो शुक्रवार को अपनी आमद कराने के लिए पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच गया। प्रार्थना पत्र पर पिछले 36 दिनों से अनुपस्थित होने का कारण पूछे जाने पर सिपाही ने बिच्छू काटने की बात कही। इसके बाद फिर तरह-तरह के बहाने बनाने लगा। हाव-भाव की स्थिति देखने के बाद पुलिस अधीक्षक को कुछ शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने एआरआई को बुलाकर मेडिकल परीक्षण के लिए कहा। मेडिकल परीक्षण में शराब के नशे में धुत होने की रिपोर्ट के बाद सिपाही को तत्काल निलंबित कर दिया गया। वहीं दूसरी तरफ शिकारगंज मे तैनात आरक्षी सुरेश द्विवेदी द्वारा जिला पंचायत सदस्य के साथ बदसलूकी की शिकायत सामने आने पर इसकी जांच उन्होंन े स्वयं वहां के चौकी प्रभारी से की। शिकायत सही होने पर सुरेश को भी लाइन हाजिर कर दिया गया।