फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो पलटने से चालक सहित आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पडाव। जलीलपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पड़ाव-साहुपुरी रोड पर बखरा गांव के समीप शनिवार की दोपहर सवारियों से लदा एक आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक सहित आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल तीन सवारियों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

साहूपुरी आटो स्टैंड से चालक बुल्लू यादव (40) आटो पर सवारियां बैठाकर पड़ाव की ओर जा रहा था। बखरा गांव के समीप गति तेज होने के होने के कारण आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक व आटो में बैठी सवारियां घायल हो गईं। आसपास के लोग घायलों को निजी अस्पताल ले गए जहां तीन महिलाओं की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घायलों में चालक के अलावा नीबूपुर निवासी उर्मिला देवी (40), फतेहपुर निवासी ललिता देवी (26), अंकित (5), आराधना (3) व मन्नापुर गांव निवासी आशा देवी (48) शामिल है। इनमें उर्मिला, ललिता व आशा की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें