कंदवा। स्थानीय चौराहे पर स्थित गोपाल यादव के मोबाईल की दुकान की छत पर लगे सोलर पैनल को चोरों ने मंगलवार की रात हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने चोरी की लिखित तहरीर बुधवार की दोपहर कंदवा थाने में दी। वहीं थाने से चंद दूरी पर हुई चोरी की घटना से ग्रामीण पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर रहे है।
कम्हरिया निवासी गोपाल यादव स्थानीय चौराहे पर स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण के सटे मोबाईल की दुकान है। उसने दुकान की छत पर ल्यूमिनस कम्पनी का सोलर पैनल लगवा रखा था। मंगलवार की रात अज्ञात चोर छत पर लगे पैनल को खोल ले गए। सुबह दुकान पर पहुंचे गोपाल ने छत से सोलर पैनल गायब भौचक रह गया। जबकि रात में बैंक की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मी पीड़ित दुकानदार की टीन शेड में ही रात्रि विश्राम करते हैं। ऐसे में चोरी होने पर लोग हैरान हैं और काफी चटखारे लेकर घटना कि चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष कौशल किशोर ने बताया कि पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पड़ताल कर रही है और जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।