फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद ने छोटे भाई ने बड़े भाई को मारा चाकू

विज्ञापन
घायल
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंदासी गांव में गुरुवार की रात पारिवारिक कलह के चलते छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया । इससे उसके छाती पर गंभीर चोट लग गई । घटना के बाद परिवार वालों ने छोटे भाई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने घायल का उपचार राजकीय महिला चिकित्सालय में कराया।
विज्ञापन

पेशे पेंटर देवव्रत चौहान (28) अपनी मां, पत्नी और छोटे भाई जीतेन्द्र के साथ चंदासी गांव में रहता है। गुरुवार की रात उसका किसी बात को लेकर उसकी मां कृष्णावती से विवाद होने लगा। इसकी बीच छोटा भाई जीतेन्द्र आया और अपने बड़े भाई से उलझ गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि घर में रखे चाकू से उस पर वार कर दिया । जिससे उसकी छाती पर खंरोच आ गई। हल्ला सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी प्रकार से दोनों भाईयों को छुड़ाया। बाद में घायल देवव्रत ने कोतवाली में छोटे भाई के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस घायल को लेकर राजकीय महिला चिकित्सालय ले आई । कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को पकड़ने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें