फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रकों व एक कंटेनर से 90 मवेशी मुक्त करा गए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय/सैयदराजा। पशु तस्करों के खिलाफ गुरुवार की रात क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो थाना क्षेत्रों से तीन ट्रकों व एक कंटेनर से कुल 90 मवेशी बरामद किए। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान 12 लोगों को भी पकड़ा। शुक्रवार को आरोपितों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गुरुवार की रात अलीनगर थाना प्रभारी अतुल नारायण सिंह मयफोर्स चकिया चौराहे पर तीन ट्रकों से 67 मवेशियों को मुक्त कराया और आठ लोगों को पशु तस्करी के आरोप में पकड़ा । पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपियों की पहचान साहबजादे, मो सलमान निवासीगण कौशाम्बी, शाहिद खान, मो. वारिस निवासी इटावा, मो. अशरफ, मो नसीम निवासीगण गया बिहार प्रांत, मो. हनीफ व मो. आरिफ निवासीगण कौशाम्बी के तौर पर हुई। इसी प्रकार सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय के निर्देश परसैयदराजा वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील चौरसिया ने यूपी-बिहार बार्डर पर एक डाक पार्सल एक कंटेनर से 23 मवेशियों को मुक्त कराया। चार को पशु तस्करी के आरोप में पकड़ा । पूछताछ में पता चला कि आरोपित मुहम्मद फैजान निवासी भरेठा थाना धुम्मनगंज इलाहबाद, शाहित अली निवासी सराय शेख थाना सिरसा गंज फिरोजाबाद, मोहम्मद शमीम निवासी थाना सिकन्दरा आगरा, औरंगजेब निवासी रुद्रापुर थाना सोराव इलाहबाद का है। इन्होंने बताया कि मवेशियों को बंगाल ले जा रहे थे। इसके बाद सभी पर मुकदमा पंजीकृत शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें