फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 ओवरलोड वाहन सीज, 43 का चालन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ शनिवार को जनपद के विभिन्न सड़कों पर संयुक्त अभियान चलाया गया। परिवहन, खनन और तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने अभियान के दौरान 33 ओवरलोड वाहनों को संबंधित थानों में सीज कर दिया। जबकि 43 आवरलोड वाहनों का चालान कर दिया। एआटीओ विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई से सभी वाहनों से लगभग सात लाख 80 हजार रुपये राजस्व प्राप्त होगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र से लेकर सैयदराजा तक ओवरलोड वाहनों को चेक किया। जबकि चकिया एसडीएम दिप्तीदेव और खनन अधिकारी अरविंद कुमार और मालकर अधिकारी राजेश्वर ने अहरौरा रोड पर ओवर लोड वाहनों की जांच की। वहीं सकलडीहा एसडीएम अशीष कुमार और एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह ने बलुआ क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। एआटीओ विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि संयुक्त अभियान के दौरान 33 ओवरलोड वाहनों को संबंधित थानों में सीज किया गया है और 43 वाहनों का चालान किया गया है। इससे सात लाख 80 हजार रुपये राजस्व प्राप्त होगा। बताया कि ओवरलोडिंग रोकने के लिए शासन से निर्देश मिला है। इसके तहत राजस्व, खनन और परिवहन विभाग द्वारा संयक्त रुप से अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें