फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बेटे पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मां बेटे पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
विज्ञापन


धीना। थाना क्षेत्र के महुरा प्रकाशपुर गांव निवासी पंकज यादव और उसकी माता के खिलाफ विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गाजीपुर के करंडा धनईपुर निवासी रूबी यादव पुत्री राजेश यादव ने आरोप लगाया कि पंकज यादव वर्ष 2012 से उसके साथ रह रहा था। वर्ष 2017 में पंकज ने उससे छिपाकर दूसरी महिला से शादी कर दी। इसका विरोध करने पर वर्ष 2018 में पंकज ने उससे शादी। शादी के बाद ससुराल जाते ही पंकज और उसकी मां दहेज की मांग को लेकर मारपीट शुरू कर दी। परेशान होकर सीओ सकलडीहा के यहां न्याय की गुहार लगाई। इस पर दोनों को बुलाकर समझौते का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं बनी। इस पर रूबी ने आईजी वाराणसी से फरियाद की। आईजी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया। (ब्यूूूरो)
विज्ञापन



पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात आठ के पश्चिमी छोर से शनिवार की रात आठ बजे चेकिंग अभियान के दौरान 36 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद गांजा की कीमत चार लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों के निर्देश पर दुर्गा पूजा के मद्देनजर जीआरपी रेलवे स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में शनिवार की रात जीआरपी कर्मी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। आठ बजे के करीब वे प्लेटफार्म संख्या सात आठ के पश्चिमी छोर पर पहुंचे तो एक संदिग्ध युवक दिखा। उसे पकड़ कर उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसके बैग के गांजा मिला। थाने लाकर तौल कराने पर गांजा 36 किलो 500 ग्राम मिला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आकाश मौर्य निवासी खलीला बाद संत कबीरनगर बताया। जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में बताया कि वह बिहार से सस्ते दाम पर गांजा खरीद कर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में लेकर ऊंचे कीमत पर बेचता है। युवक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें