संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। आजाद भारत के पहले गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की 562 रियाशतों को जोड़ कर एक मजबूत और अखंड भारत का निर्माण किया।
ये बातें अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की ओर से नगर के चकिया रोड पर स्थित शांति वाटिका में सरदार पटेल जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए अरविंद सिंह पटेल ने कहीं।
जयंती समारोह की शुरूआत मुख्य अतिथि अरविंद सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कांग्रेस नेता दयाराम पटेल ने कहा कि सरदार पटेल का सपना था कि भारत एक मजबूत अखंड देश बने। भाजपा नेता सभासद महेंद्र पटेल,काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. गोपाल नाथ ने विचार व्यक्त किए।
सभा में अंतिश पटेल, इंद्रजीत पटेल, रामचंद्र सिंह पटेल, एसपी सिन्हा, विनोद कुमार सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, एसके सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण कुमार दिवेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कुंदन सिंह, कांग्रेस शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसीफ आदि उपस्थितरहे। अध्यक्षता मोहन पटेल ने किया।