फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: माकपा ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन को निजी हाथों में सौंपने और अन्य अनियमितताओं एवं सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में बुधवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चकिया विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी अनिल सिंह को ज्ञापन सौंपा ।
विज्ञापन

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की प्रदेश इकाई के निर्णय के अनुसार बुधवार को माकपा कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला और विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन का निजीकरण करने पर उतारू है। निजीकरण के विरोध में हड़ताल करने वाले विद्युत संविदा कर्मियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं की किसानों को सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली नहीं मिल रही है । मीटर लगाने में सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है और जर्जर तारों को बदलने में अनियमितता हो रही है। जिससे प्रदेश का आम उपभोक्ता परेशान है। वक्ताओं ने कहा कि आम उपभोक्ता को अन्य राज्यों की तरह 300 यूनिट फ्री बिजली देने की जरूरत है। प्रदर्शन के दौरान शंभू नाथ सिंह, लालचंद यादव, परमानंद मौर्य, राम दुलार, वनवासी, भृगुनाथ विश्वकर्मा, राजेंद्र यादव, फूला देवी, डेंगरा देवी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें