फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दरोगा सिपाही पर फिदा, पत्नी पहुंची एसपी के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। लखनऊ के रेडियो मुख्यालय में तैनात दरोगा थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल पर फिदा हो गया है। उसकी पत्नी ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल से अपनी गृहस्थी बचाने की गुहार लगाई। कहा कि कांस्टेबल उनके पति आर्थिक और शारीरिक शोषण कर रही है। एसपी ने जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

लखनऊ के रेडियो मुख्यालय में तैनात सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने एसपी को बताया कि थाने में तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल ने 15 साल से उनके पति को अपने प्रेम पाश में फंसा रखा है। इससे उनके परिवार में कलह का माहौल है। बच्चे और वह मानसिक तनाव की स्थति से गुजर रहे हैं।
एसआई की पत्नी ने बताया कि वह पिछले कई साल से वाराणसी में बच्चों के साथ रह रही है। पुलिस विभाग में तैनात तलाकशुदा महिला कांस्टेबल ने उनके पति से नजदिकियां बढ़ा लीं। बाद में आर्थिक और शारीरिक शोषण करने लगी। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया पर दबंग प्रवृत्ति की कांस्टेबल ने उनके परिवार के सदस्यों को फोन पर धमकी देनी शुरू कर दी। इससे परिवार के लोग काफी सदमे में है। एसपी ने जल्द मामले की जांच कराने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें