नगर के कुढ़कला गांव में रविवार की सुबह दस बजे बिजली के खंभे में करंट उतरने से गाय की मौत हो गई।
इससे
नाराज होकर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। करीब दो घंटे बाद मौके पर
पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
बिजली
विभाग की लापरवाही से बिजली के जर्जर तारों का टूटना आम बात हो गई है।
रविवार की सुबह कुढ़कला गांव के नंदलाल प्रजापति की गाय चर रही थी। वहीं
गांव के बाहर स्थित बिजली के खंभे पर तार टूट कर गिरा था और खंभे में करंट
प्रवाहित हो रहा था।
गाय चरते चरते खंभे से सट गई और करंट की चपेट में आने
से उसकी मौत हो गई। लोगों ने किसी तरह लाइन कटवा कर गाय को हटाया। बाद में
बिजली विभाग की लापरवाही और मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चकिया
तिराहे पर चक्का जाम कर दिया।