फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: देश की पहली प्राइवेट पर्यटक ट्रेन भारत गौरव पीडीडीयू जंक्शन पहुंची

Sun, 26 Jun 2022 01:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

दिल्ली से चलकर नेपाल के जनकपुर सीता जन्मस्थली और सीतामढ़ी के पुनौरा धाम की यात्रा के बाद बक्सर से होते हुए भारत की पहली प्राइवेट पर्यटक ट्रेन भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। दस मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना हो गई। 
विज्ञापन
देश की पहली प्राइवेट पर्यटक ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से चलकर नेपाल के जनकपुर सीता जन्मस्थली और सीतामढ़ी के पुनौरा धाम की यात्रा के बाद बक्सर से होते हुए भारत की पहली प्राइवेट पर्यटक ट्रेन भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन शनिवार की दोपहर में एक बजे चंदौली के पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। ट्रेन की सुरक्षा में आरपीएफ, जीआरपी और मुगलसराय कोतवाली पुलिस तैनात रही। दस मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना हो गई। 

विज्ञापन


रामायण काल के पर्यटक स्थलों के दर्शन कराने के लिए भारत की पहली पर्यटक ट्रेन भारत गौरव रामायण सर्किट ट्रेन के आगमन को लेकर स्टेशन पर सतर्कता रही। 21 जून को दिल्ली से चली पर्यटक ट्रेन नंदीग्राम के बाद बृहस्पतिवार की रात जयनगर पहुंची। यहां से जनकपुर और फिर शुक्रवार को सीतामढ़ी स्थित पुनौराधाम का दर्शन कर रात दस बजे यह ट्रेन सीतामढ़ी पहुंची। यहां मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र होते हुए बक्सर पहुंची।

विज्ञापन

शनिवार को बक्सर में पर्यटकों ने रामरेखा गंगा घाट पर स्नान ध्यान किया और इसके बाद ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना हुई। अग्नि पथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा के लिए बक्सर से आरपीएफ के जवानों को लेकर पायलट ट्रेन चलाई गई। पायलट ट्रेन के पीछे शनिवार की दोपहर में एक बजे ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची।

यहां आरपीएफ के सहायक कमांडेंट एचएन राम, आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार, जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी सुरेश कुमार सिंह, मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेशचंद तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रही। वहीं प्लेटफार्म पर ट्रेन में सवार सुरक्षा बलों ने भी गेट पर खड़े होकर सुरक्षा में लगे रहे। इस दौरान निरीक्षकों ने पर्यटकों का हाल चाल भी लिया। दस मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन वाराणसी रवाना हुई। इस ट्रेन को देखने के लिए अन्य यात्रियों में भी उत्सुकता दिखी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें