चंदौली जिले में मंगलवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित के साथ मुंबई से आटो से आए थे। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि ये तीनों क्रमशः चकिया ब्लाक के भीषमपुर, बरहनी ब्लाक के भोखरी सैयदराजा और नियामताबाद के मैनुद्दीनपुर के हैं।
वहीं एक व्यक्ति कार से भीषमपुर आया था और एक व्यक्ति आटो से शहाबगंज के भूसीकृत पुरवा गांव में मुंबई से आया था। इस तरह जिले में अब 12 कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सभी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं भीषमपुर, भोखरी और भूसीकृतपुरवा गांव को नया हॉटस्पाट बनाया गया है।