पीउीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। दो दिनों में दो नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि पांच लोगों ने संक्रमण को मात दी और स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 15 रह गई है। इसकी पुष्टि डीएम संजीव कुमार ने की है।
बुधवार को जिले में किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली है। जबकि एक संक्रमित स्वस्थ हुआ है। इसके पूर्व मंगलवार को एक महिला और एक पुरुष सहित दो नए संक्रमित मिले। दोनों क्रमश: पीडीडीयू नगर और नियामताबाद के रहने वाले हैं। वहीं चार संक्रमित स्वस्थ हुए। इनके संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। दो दिनों में 1549 लोगों के सेंपल एकत्र किए गए। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4847 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 15 है जबकि 4767 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक जिले में कुल 65 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।