फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के दबाव पर तीन सौ कुंतल धान की खरीद हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय उपज मंडी परिसर में स्थापित केंद्र पर बोरों के अभाव में धान की खरीद बंद करने के साथ बिचौलियों के माध्यम से धान खरीदने पर सोमवार को किसान आक्रोशित हो गए थे। इस पर नाराज किसानों ने सोमवार को क्रय केंद्र प्रभारी राकेश पांडेय को बंधक बना लिया था। तब एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद बुधवार को क्रय केंद्र खुलते ही धान खरीद शुरू हो गई।
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर बुधवार को एक हजार बोरे मंगवाये गए। इसके बाद वहां किसानों से 300 कुंतल धान की खरीद हुई। तब जाकर किसानों ने राहत की सांस ली। किसानों ने कहा कि केंद्र प्रभारी की लापरवाही से धान खरीद नहीं हो पा रही थी। खेत से कटाई के बाद मढ़ाई कर धान बेचने के लिए किसान परेशान थे। विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार को केंद्र पर तीन सौ कुंतल धान की खरीद हुई। वहीं इस साल जिले में 1.80 लाख एमटी से अधिक धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 1.67 लाख टन धान की खरीद अब तक हो चुकी है। इसके लिए जिले के 38000 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि इसमें 26000 किसानों का धान क्रय हो चुका है। फरवरी तक धान वी खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें