ताराजीवनपुर। क्षेत्र के तारापुर स्थित खेल मैदान पर बृहस्पतिवार को तन्वीहुल गफलिन की ओर से 10 दिवसीय स्व. कमलेश विश्वकर्मा कैनवस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई।
इसका उद्घाटन मैच बीबीएम पब्लिक स्कूल कोरी व चौबेपुर वाराणसी के बीच खेला गया जिसमें कोरी की टीम विजयी रही। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी व ग्राम प्रधान विवेक सिंह बुद्धन ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में पहले टॉस जीतकर कोरी की टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 62 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौबेपुर वाराणसी की टीम आठ ओवर में 44 रन ही बना सकी। इस मौके पर सोहेल खान, चित्रांश विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, आशु सिंह, प्रवीण यादव, ग्राम प्रधान अनिल चौहान, मुख्तार अंसारी, प्रो दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।