उपकेंद्र चंदासी में लगे पावर ट्रांसफॉर्मर तीखी धूप नहीं झेल पा रहे हैं। इससे कुछ दिनों से क्षेत्र में ट्रिपिंग हो रही है। ट्रांसफॉर्मर को हीट होने से बचाने के लिए 8 कूलर लगाए गए हैं। एसडीओ मनोज कुमार कष्यप ने बताया कि
इधर कुछ दिनों से जिले का तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच है। इससे ट्रांसफार्मर पर लोड पड़ रहा है। उपकेंद्र चंदासी 33/11 केवी मे लगे 10 एमवी के चार ट्रांसफार्मर को हीटिंग से बचाने के लिए 8 कूलर लगाए गए हैं। इसके चलते शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के 42 हजार उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी।