फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 26 को होगा उपभोक्ता जागरूकता अधिवेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति की बैठक शनिवार को नगर के जीटी रोड स्थित एक होटल में हुई। इसमें 26 जुलाई को आयोजित उपभोक्ता जागरूकता अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक में कंज्यूमर कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश के उपाध्यक्ष और उपभोक्ता कल्याण परिषद के प्रदेश सचिव संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जागरूकता अधिवेशन में सीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत शर्मा, उपभोक्ता कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष भूप पाल सिंह शामिल होंगे।
इसके साथ ही अधिवेशन में जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, पीडीडीयू नगर के उप जिलाधिकारी, नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी सहित रेलवे के आला अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

नगर के होटल स्प्रिंग स्काई के सभागार में सुबह 10 बजे से आयोजित अधिवेशन में नगर सहित जिले के गणमान्य लोग भी शामिल होंगे।
उपभोक्ता कल्याण परिषद के मंडल अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर उपभोक्ताओं के हित में काम करना है।
अधिवेशन के माध्यम से लोगों को अपने अधिकार के बारे में पता चलेगा। इसके पूर्व संगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों से अपना परिचय प्राप्त के लिए आवेदन का आह्वान किया।
वहीं कार्यक्रम की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। बैठक में नरेंद्र अरोड़ा, दिनेश शर्मा, प्रकाश चौरसिया, अशोक श्रीवास्तव, अरुण आर्य, राजेंद्र यादव, आशा राम यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें