सकलडीहा। भोजापुर और कुचमन रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने को लेकर रेलवे क्रासिंग के समीप ओवर ब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। एक माह पूर्व ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू होने पर लोगों को जाम से निजात मिलने की उम्मीद जग गई है। ओवर ब्रिज बन जाने से बिहार सहित वाराणसी, गाजीपुर व अन्य जिलों में आने-जाने में काफी सहूलियत होगी।
भोजापुर और कुचमन रेलवे क्रासिंग पर आए दिन जाम की समस्या से लोग परेशान रहते है। किसी की ट्रेन छूट जाती है तो किसी को अस्पताल सहित अन्य कार्यालयों में पहुंचने में विलंब हो जाता है। जाम के कारण पूर्व में कई लोगों को काफी समस्या भी हुई है। इन दोनों रेलवे क्रासिंग के माध्यम से लोग बिहार से लेकर चंदौली जिला मुख्यालय, मुगलसराय, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, सैदपुर सहित अन्य जिलों में आने जाने वालों को काफी समस्या होती है। बीते वर्ष पूर्व सांसद व केंद्रीय मंत्री डाॅ.महेंद्र नाथ पांडेय के प्रयास से केंद्र सरकार की ओर से दोनों रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बनाने की स्वीकृति मिलीी थी।अब इसका निर्माण तेजी से शुरू होने पर बिहार से लेकर गैर जनपद में आने-जाने वाले लोगों का आवागमन आसान और सुलभ हो जाएगा। इस संबंध में एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि ओवर ब्रिज का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसके बन जाने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।