फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: साइबर ठगी के शिकार चार लोगों के 1.69 लाख रुपये वापस कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाने की साइबर क्राइम टीम ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की। इसमें टीम ने साइबर ठगी के चार मामलों में कुल एक लाख 69 हजार 212 रुपए की धोखाधड़ी की धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराया। इस संंबंध में क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम नामेन्द्र कुमार ने बताया कि अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम ने सरने गांव निवासी आशीष कुमार के खाते में ठगी के 60 हजार रुपए, बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के सुरपुरवा निवासी रामू राम के खाते में 49 हजार 879 रुपये वापस कराए। इसके साथ ही पीडीडीयू नगर के वार्ड संख्या 16 बिछड़ी निवासी ओम प्रकाश के खाते में 50 हजार और अमोघपुर निवासी विशाल कुमार के खाते में 9 हजार 333 रुपये वापस कराए। टीम में निरीक्षक अपराध एवं प्रभारी साइबर सेल रमेश कुमार यादव, निरीक्षक अपराध शरदचन्द्र गुप्ता, आरक्षी अली अहमद, रवि चौधरी, बृजेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें