फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पशु तस्करी के आरोप में सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी के आरोप में अलीनगर थाने में तैनात सिपाही आलोक सिंह को एसपी आदित्य लांग्हे ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एएसपी अनंत चंद्रशेखर की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। रिपोर्ट में सिपाही की संदिग्ध भूमिका की पुष्टि होने के बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया।
विज्ञापन

अलीनगर थाना बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में यहां से तेल कटिंग और गांजे की बड़ी खेप बरामद की गई थी। इससे थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। अब प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी के आरोप में आरक्षी के निलंबन ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है। एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने कहा कि पुलिस विभाग में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। यदि कोई पुलिसकर्मी किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों, विशेषकर प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें