फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तार में लगी आग, 8 घंटे तक 30 घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदासी उपकेंद्र के फीडर संख्या दो से जुड़े देवनगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे एक खंभे में लगे 30 घरों के कनेक्शन के तारों में आग लग गई। इससे संबंधित घरों की बिजली गुल हो गई। जले तारों की मरम्मत करने में विद्युत निगम के कर्मियों को आठ घंटे लग गए। शाम के छह बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उक्त खंभे पर लगे बॉक्स का ढक्कन कई दिन पहले टूटकर गिर चुका है। कॉलोनी के लोगों ने कई बार एसडीओ व जेई से शिकायत की, लेकिन टूटे ढक्कन को नहीं बदला गया। इससे लोगों ने खुले तार से ही कनेक्शन जोड़ लिए थे। बृहस्पतिवार की सुबह प्रचंड गर्मी के कारण शाॅर्ट सर्किट के कारण सभी तार धू-धूकर जलने लगे। इससे कॉलोनी के लोगों में खलबली मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना विद्युत निगम को दी। बिजली न रहने पर पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे। सूचना मिलने पर फीडर से बिजली आपूर्ति बंद कर कर्मचारी मरम्मत करने पहुंच गए। बाद में जंफर खोलकर उन्होंने मरम्मत कार्य शुरू किया। मरम्मत करने में शाम छह बज गए। इस संबंध में विद्युत वितरण खंड-दो के एक्सईएन सुनील यादव ने बताया कि अत्यधिक गर्मी व लूज कनेक्शन के कारण तारों में आग लग गई थी। लाइनमैन को भेजकर मरम्मत करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें