फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसजनों ने सपा सरकार को कोसा

Fri, 14 Aug 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को मुख्यालय स्थित कार्यालय पर हुई।
विज्ञापन


 इसमें कांग्रेसियों ने प्रदेश की सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।

आरोप लगाया कि सपा सरकार ने लोक सेवा आयोग और प्रदेश की अन्य भर्तियों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया है। साथ ही गड़बड़ी करके जाति विशेष को लाभ पहुंचाया है, जो गलत व जनविरोधी है।


इस अवसर पर  जिला प्रभारी देवेंद्र दुबे ने कहा कि सपा सरकार पूरी तरह से जनविरोधी कार्यों में लिप्त है। लोक सेवा आयोग जैसी संस्थाओं में भ्रष्टाचार हावी है। जिससे जाति विशेष के लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। वहीं होनहार युवा कुंठित हो रहे हैं।
विज्ञापन


बिजली कटौती से जनता पूरी तरह से बेहाल हो चुकी है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनहित के मुद्दे पर पूरी तरह से फ्लाप साबित हुई है।

मूलभूत सुविधाएं जनता तक नहीं पहुंच पा रही हैं। वहीं सड़कों का हाल बेहाल होने से यातायात व्यवस्था पर चरमरा गई है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 17 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेगी।  कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार रहें।    
विज्ञापन


 बैठक में नवीन सिंह, श्वेता सिद्धिदात्री, राजकुमारी गुप्ता, ठकुरदेई, अखिलेन्द्र पांडेय, अरविंद कुमार पांडेय, विनोद सिंह, जयशंकर तिवारी आदि उपस्थित रहे संचालन संजय तिवारी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें