फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसजनों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने सोमवार को कालीमहाल स्थित पार्टी कैंप कार्यालय पर 20वें दिन भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जेल से रिहाई की मांग को लेकर धरना दिया गया। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।
विज्ञापन

पार्टी के वरीष्ठ नेता रामजी गुप्ता ने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं, लोकतंत्र, जनता के जनमत और संविधान की परिपाटी को खत्म करना चाहती है। वह प्रजातंत्र व संविधान पर लगातार हमला कर रही है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों के बढ़ते आंकड़े केंद्र सरकार के खोखले दावों की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं और दिशाहीन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कहा कि कच्चे तेल की क़ीमतें पिछले कई दशक में अपने निचले स्तर पर हैं। बावजूद इसके ईंधन की क़ीमत प्रतिदिन बढ़ाना आम जनता की समझ से परे है। बढ़ाई जाने वाली इन क़ीमतों से सबसे ज्यादा परेशान गरीब और मध्यम वर्ग के लोग हैं। धरना देने वालों में दयाराम पटेल, नवीन पांडेय, विजय कुमार गुप्ता, कन्हैया केशरी, शमीम सादात शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें