फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कांग्रेस ने काला दिवस मनाया, मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगा

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के सुभाष पार्क में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : धर्मशाला के गांधी वाटिका के साथ बनाया प्री पेड टैक्सी काउंटर। अमर उजाला
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के अंतिम दिन काला दिवस मनाकर विरोध प्रदर्शन किया। सुभाष पार्क और पं. कमलापति त्रिपाठी पार्क में जुटे कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी नेताओं के साथ दुर्व्यवहार और लाठीचार्ज का विरोध किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप गिरफ्तारी भी दी।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। जंतर-मंतर पर धरने के लिए पहुंचने पर उन्हें बैठने नहीं दिया गया । उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला बताया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में गठबंधन के सांसद निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग करने जा रहे थे। उन्हें रोककर बलपूर्वक कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से नहीं हटाया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
पीसीसी सदस्य नारायण मूर्ति ओझा, अकील अहमद बाबू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना और जिला उपाध्यक्ष दयाराम पटेल ने भी विचार रखे। इस दौरान विजय गुप्ता, राधेश्याम पासवान, उषा यादव, तारिक अब्बास, मधु राय, रामानंद यादव, तौफीक खान, राजेंद्र गौतम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन शाहिद तौसीफ ने किया।

पीडीडीयू नगर के सुभाष पार्क में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : धर्मशाला के गांधी वाटिका के साथ बनाया प्री पेड टैक्सी काउंटर। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें