कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर मरीजों में फल वितरित करते कांग्रेस नेता। स्रोत:-जागरूक
0लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने राजकीय महिला प्रसवोत्तर केंद्र में मरीजों को फल दिया। इसके बाद गल्ला मंडी स्थित कैंप कार्यालय पर केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की।
इस दौरान आयोजित गोष्ठी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी शोषित, युवा और महिलाओं के सच्चे हितैषी हैं।
उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति का आंसू पोंछने का कार्य किया है। कांग्रेसनेता अशोक यादव ने कहा कि राहुल गांधी किसी भी जुल्म और दबाव के आगे झुकने वाले व्यक्ति नहीं हैं।वे देशवासियों के हित की लड़ाई के लिए संघर्षरत हैं।
इस दाैरान अकील अहमद बाबू, दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, विजय गुप्ता, दशरथ चौहान ने विचार व्यक्त किए। इस दाैरान अनवर सादात, संजय जायसवाल, परमानंद पटेल, राकेश सिंह, तारिक अब्बास, डाॅ हुमायूं, हेलेन पैट्रिक, दिलीप पाल, किशोरी शर्मा माैजूद रहे।