फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ब्रेकडाउन होने से 30 गांवों में 10 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान असना और ररुआ फीडर की विद्युत लाइन रात 11 बजे ब्रेकडाउन हो गई। इन फीडरों से जुड़े 30 गांवों में रातभर बिजली गुल रही। उमस और गर्मी से लोग बेहाल हो गए। 10 घंटे बाद शुक्रवार की सुबह नौ बजे विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली। विद्युत निगम के कर्मचारी रातभर फॉल्ट खोजते रहे। जेई जवाहर सिंह और घनश्याम ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के दौरान कारण असना और ररूआ फीडर की लाइन में फॉल्ट आ गया था। लगातार पेट्रोलिंग और मरम्मत कार्य के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें