फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Thu, 27 Aug 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिछले दिनों लखनऊ में कांग्रेसियों पर हुए लाठी चार्ज और प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेसियों ने बुधवार की दोपहर स्थानीय तहसील गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




 इस दौरान सीएम का पुतला फूंका और बाद में 11 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को दिया गया। इसके पूर्व कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नोरबाजी की।

 
इसके पूर्व कार्यकर्ता दोपहर में प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला लेकर तहसील पहुंचे। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है।

 प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है। चोरी, हत्या, लूट, बलात्कार आम बात हो गई है। इसका विरोध करने पर कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज किया जा रहा है। जिले में भी समस्याओं का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन


 शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।  पेयजल आपूर्ति की स्थिति भी बदहाल है। चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था नहीं बदलती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।


बाद में 11 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। पुतला दहन करने वालों में विजय त्रिपाठी, विनोद सिंह गणित, जगदीश तिवारी, सत्यनारायन, मज्जू खां, रिंकू मोदनवाल, परमानंद यादव, शशि उपाध्याय,  राजेन्द्र प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें