सकलडीहा के कालेश्वनाथ जाने वाले क्षतिग्रस्त मुख्य मार्ग। संवाद
सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में कालेश्वरनाथ मंदिर तक जाने वाले मार्ग की दशा सुधरने वाली है। करीब 14 किलोमीटर लंबे मार्ग की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की ओर से बनाई गई 19. 96 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को शासन की मंजूरी मिल गई है।
देखभाल के अभाव में सड़क पर कई गड्ढे बन गए हैं। इससे श्रद्धालुओं के साथ करीब 15 गांव के ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा होती है। विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। शीघ्र कार्य आरंभ किया जाएगा। मार्ग की मरम्मत से कांवड़ियों को सुविधा होगी। बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट से संबद्ध है। यहां के गर्भगृह में स्थापित शिवलिंग स्वयं प्रकट (स्वयंभू) है। यहां सावन के सोमवार और महाशिवरात्रि पर मेले का आयोजन होता है। संवाद