फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हाईवे पर पलटा ट्रक, सड़क पर बिखरे मसाले

विज्ञापन
शनल हाईवे-19 पर गुरुवार रात सैयदराजा के बगहीं कुम्भापुर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप पलटा मसालो
विज्ञापन
हाईवे पर बृहस्पतिवार की देररात बगहीं कुंभापुर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप मसाला लदा ट्रक पलट गया। ट्रक में लगभग 25 टन काली मिर्च, जीरा, धनिया, हल्दी, लौंग समेत गरम मसाले लदे थे। मसाले सड़क पर बिखर गए। चालक और खलासी बाल बाल बच गए। हादसे के कारण लगभग दो घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को एक तरफ किया और आवागमन शुरू कराया। वहीं चालक और खलासी ने मसाले को बटोर कर दूसरे ट्रक में लोड किया। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक मिश्र ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें