फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ से सुधरेगी खरगीपुर, बरहुली व नियामताबाद सिरसी रोड की दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। क्षेत्र के खरगीपुर बरहुली और नियामताबाद सिरसी रोड की दशा पांच करोड की लागत से सुधरेगी। बृहस्पतिवार को मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने दो संपर्क मार्गों के मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि पचफेड़वा कठौड़ी से होते हुए साढ़े छह किलोमीटर के देवई खरगीपुर बरहुली मार्ग की लागत दो करोड़ 87 लाख व चार किलोमीटर के नियामताबाद सिरसी वाया नदेसर लाखापुर मार्ग की लागत दो करोड़ 47 लाख रुपये हैं। कहा कि इन्हें जल्द पूरा करने के लिए संबधित विभागों को निर्देशित किया गया है। जल्दी ही दोनों सड़कों का निर्माण पूरा हो जाएगा। इससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। कहा कि मार्गों के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्रीय ग्रामीणों को दिक्कत होती थी। इसे देखते हुए सरकार ने सड़क निर्माण को मंजूरी दी है। कहा कि जिले में तमाम परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। निर्माण पूर्ण होने के बाद जिले की तस्वीर बदल जाएगी। जिले के विकास के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय विकास के लिए तत्पर हैं। इस मौके पर रामचंद्र बिंद, राघवेंद्र सिंह, सतीश सिंह, बचचू यादव, बृजेश बिंद, शरद तिवारी, संतोष जायसवाल, सोमरु बिंद, अमरदेव बिंद, रमेश सोनकर, कमलेश बिंद, पंकज बिंद, सिपाही बिंद, मनोज सोनकर, राधेश्याम बिंद, अनमोल सिंह, ड्राइवर यादव, लक्षमण सेठ, सड्डू सिंह, यशवंत सिंह, मिंटू सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें