फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जिले के 1185 विद्यालयों में लगाई जाएंगी शिकायत पेटिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की कई ऐसी शिकायतें होती हैं जिन्हें वह खुलकर अभिभावक और शिक्षकों से नहीं कह पाते। ऐसे में अब सभी 1185 परिषदीय विद्यालयों में शिकायत पेटिकाएं लगाई जाएगीं। शिकायत पेटिका खोलने का जिम्मा स्कूल के शिक्षक को दिया जाएगा। वह रोज शिकायत पेटिका खोलकर आने वाली शिकायतों का निस्तारण करेंगे। साथ ही गंभीर मामले में छात्रों के अभिभावकों को भी अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

बीएसए सचिन कुमार ने बताया कि अब प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिकायत पेटिका लगवाई जाएंगी। हालांकि कई निजी सुविधा पहले से ही स्कूलों में है। इस पेटिका में बच्चे बिना डर और झिझक के अपनी समस्याएं लिखकर डाल सकेंगे। वहीं शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक आयोजित कर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की जाएगी और बिना किसी भेदभाव के उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें