फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत

Mon, 27 Jul 2015 01:10 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मझिलेपुर गांव के लोगों ने रविवार को थाना पर पहुंच कर गांव के ही दो मनबढ़ युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि मनबढ़ युवक ग्रामीणों को धमका रहे हैं। इससे ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन



बताया कि पिछले दिनों किशोरी को भगाने के आरोप में पुलिस ने गांव के दो युवकों का चालान कर दिया था। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया।  जेल से छूटकर आने के बाद से दोनों युवक गांव में घूम घूम कर लोगों को अपशब्द कह रहे हैं और मार डालने की धमकी दे रहे हैं।

दोनों की हरकत अब बर्दाश्त के बाहर हो गई है। इस शिकायत के बाद थानाध्यक्ष ने शीघ्र ही युवकों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रार्थना पत्र देने वालों में शशि प्रकाश, प्रधान राममूरत राम, रामसागर यादव, चंद्रमा यादव, रामअवतार यादव, डा. सीरी यादव, जियालाल यादव,  फौजदार यादव, अशोक यादव, बैकुंठ कशवाहा, लालमुनी यादव,   चंद्रिका, सुखराम, हरिपूजन कुशवाहा, संतालाल मौर्य, रामकिशनु, कंचन यादव, रजनीश कुमार, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें