फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विधायक से की मोबाइल फोन नेटवर्क और पेयजल समस्या की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने तीन दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बैरगाढ़, केसार, धनकुंवारी, बरबसपुर, गंगापुर, परसहवां, पचकेरिया, गढ़वा, हरदहवा, जयमोहनी, पिपराही, मझगावां समेत 14 गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। बैरगाढ़ गांव के लोगों ने बताया कि जलापूर्ति की योजना के तहत अभी तक कोई काम नहीं हो पाया है। इसके चलते गांव में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। केसार गांव के लोगों ने शिकायत की पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रामीणों ने नेटवर्क की भी समस्या से अवगत कराया। गंगापुर के लोगों का कहना था कि आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुलता है। ग्रामीणों ने शिव मंदिर पर चबूतरा के निर्माण की मांग की। लोगों ने गांव में सामुदायिक शौचालय की भी आवश्यकता जताई। विधायक ने गंगापुर के ग्रामीणों को सामुदायिक शौचालय और शिव मंदिर परिसर में चबूतरे के निर्माण का आश्वासन दिया। उधर, बरबसपुर के ग्रामीणों ने विधायक से बस्ती में पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने की शिकायत की। उनका कहना था कि 500 मीटर सड़क का निर्माण अभी नहीं किया गया है। इससे आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने गांव में आवास के लिए अभी तक सर्वे नहीं होने की भी शिकायत की। जयमोहनी भुर्तिया में ग्रामीणों ने शिव मंदिर के पास पुलिया के निर्माण और शिव मंदिर परिसर में सोलर लाइट व धर्मशाला उत्सव मंडप बनवाने की मांग की। विधायक ने मांगें जल्दी ही पूरी कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने पिपराही गांव में लोगों को भरोसा दिया कि होम्योपैथिक अस्पताल के लिए आवास निर्माण किया जाएगा। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को फोन से वार्ता कर अवगत कराया। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए भी कहा। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष भगवानदास, देवेंद्र साहनी, बसंत लाल केसरी, अरविंद पांडेय, राधेश्याम श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें