फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो किलोमीटर लंबे जाम में तीन घंटे तक फंसे रहे राहगीर

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के सब्जी मंडी में लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में सड़क के चौड़ीकरण की वजह से रविवार को लोगों को भीषण जाम की समस्या से जूझना पड़ा। रविवार को अवकाश का दिन होने के बावजूद जीटीआर ब्रिज से लेकर पुरानी सट्टी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शाम चार बजे से सात बजे तक दो किलोमीटर लंबे जाम में राहगीर फंसे रहे।
विज्ञापन

जाम का मुख्य कारण सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, बेतरतीब खड़े वाहन और सुचारू यातायात प्रबंधन का अभाव रहा। सावन माह के चलते पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अन्यत्र लगाए जाने के कारण मुख्य मार्ग से पुलिस बल नदारद दिखा, जिससे स्थिति और अधिक बिगड़ गई। राहगीर, स्कूली वाहन और मरीज घंटों जाम में फंसे रहे।
स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग पर ठोस कार्रवाई न होने के कारण रोज जाम की स्थिति बनती है। नागरिकों ने पुलिस व नगर प्रशासन से मांग की है कि प्रमुख चौराहों पर पुलिस पिकेट तैनात की जाए और सड़क किनारे से अवैध अतिक्रमण हटाकर यातायात बहाल कराया जाए।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान पुरानी काली मंदिर के पास सड़क का निर्माण हो रहा है। इस वजह से वहां सड़क एक लेन हो गई है। एक लेन से ही सारे वाहन जाने से दिक्कत हो रही है। यातायातकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें