फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जिलों के पुलिस अधिकारियों ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बुधवार को स्थानीय थाना के सभागार में तीन जनपदों के पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें चंदौली, सोनभद्र व मिर्जापुर के पुलिस अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने नक्सली मूवमेंट से निबटने व जेल से रिहा हुए नक्सलियों की निगरानी के लिए साझा रणनीति बनाई।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) सुखराम भारती की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीमावर्ती थानों के एसओ को बेहतर समन्वय बनाने व सूचनाओं के आदान-प्रदान पर बल दिया गया। एएसपी नक्सल ने कहा कि पूर्व नक्सलियों को विकास की धारा में जोड़ना बेहद जरूरी है। पुलिस को आपसी तालमेल बनाकर प्रभावी नियंत्रण रखना चाहिए। लोगों के बीच में जाकर पुलिस की साफ-सुथरी छवि को कायम रखें ताकि लोग कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर सकें। तहसीलदार सुरेश चंद्र ने जहां भूमि संबंधी विवाद को लंबित नहीं होना बताया वहीं उप प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान को चुनाव संपन्न होने तक स्थगित कर दिया गया है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अवधेश पटेल ने बताया कि कोविड-19 का टीकाकरण का पहला डोज 61 हजार तथा सेकंड डोज 45 हजार लोगों को लग चुकी है। अंत में तय किया गया कि चंदौली, सोनभद्र व मीर्जापुर के पुलिस अधिकारी नक्सल गतिविधियों की सूचनाओं का आपस में आदान-प्रदान करें। इस मौके पर तहसीलदार सुरेश चंद्र, सोनभद्र के सदर सीओ शालिव मिश्र, सीओ नक्सल शेषमणि पाठक, थाना प्रभारी नौगढ़ राजेश सरोज, थानाध्यक्ष चकरघट्टा अलखनारायण सहित एलआइयू के अधिकारी रहे।
नौगढ़। एएसपी (नक्सल) सुखराम भारती ने बैठक के बाद थाना क्षेत्र के उदितपुर सुर्रा, मझगांई, शमसेरपुर, मझगावां, बोझ, लौवारी कला, विशेषरपुर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांवों की बस्तियों में लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने के साथ मास्क लगाने व कोरोना से बचाव के लिए सुझाव भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें