फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने चंदौली में जानी धान क्रय केंद्रों की हकीकत, किसानों का भुगतान न होने पर जताई नाराजगी

Mon, 21 Dec 2020 12:28 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कमिश्नर दीपक अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के  कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने चंदौली जिले में धान क्रय केंद्रों का दौरा कर धान क्रय सहित अन्य व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। इस दौरान केंद्रों पर धान बचे रहने के साथ ही किसानों का शेष भुगतान न होने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल किसानों के धन का भुगतान करने का निर्देश दिया। साथ ही समय-समय पर क्रय केंद्रों का दौरा करते रहने की बात कही।

विज्ञापन


कमिश्नर ने जिलाधिकारी चंदौली नवनीत सिंह चौहान के साथ धान कय केंद्रों, विपणन शाखा के मुगलसराय तहसील स्थित सेमरा में खोले गये विपणन शाखा के केंद्र, सदर तहसील में स्थित पीसीएफ के साधन सहकारी समिति, बबुरी क्रय केंद्र, मंडी परिसर के केंद्र का निरीक्षण किया।

इस दौरान बबुरी धान क्रय केंद्र के साथ ही मंडी में भी सभी केंद्रों पर भारी मात्रा में मिलों को भेजे जाने के लिए धान के पड़े रहने पर उसे तत्काल मिल में भेजने के  निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर क्रय केंद्रों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन


जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि कुल 112 केंद्र स्थापित किए गए हैं। अधिकारियों के निरीक्षण में तीन केंद्र प्रभारी, एक जिला प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें धान खरीद में कार्य न करने देने, काली सूची में डालने की संस्तुति भी की गई है।

22999 किसानों का हुआ है पंजीकरण
चंदौली जिले में  कुल 22999 किसानों का पंजीकरण कराया गया है। अब तक 4330 किसानों से 24534.283 मिट्रिक टन धान खरीद हुई है। पिछले साल 2365 किसानों से 20739.13 मिट्रिक टन खरीद हुई थी। इसके साथ ही कुल 118 मिलों द्वारा पोर्टल पर पंजीयन कराया गया है। कमिश्नर ने जिला प्रभारियों को निर्देशित किया कि केन्द्रों पर पड़े हुये धान को तत्काल आगे भिजवाया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें