फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम से प्रतियोगिता का आगाज

Sun, 01 Nov 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 केन्द्रीय विद्यालय संगठन के तत्वावधान में केन्द्रीय विद्यालय मुगलसराय में शनिवार की सुबह दस बजे राष्ट्रीय खोखो प्रतियोगिता का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया गया।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक मुकेश मलहोत्रा ने ध्वजारोहण कर छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता के लिए समूचे भारत के 25 संभागों के तीन सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।


स्वागत गान से उद्घाटन के पश्चात प्राचार्य सोमपाल ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुए स्कूली शिक्षा में खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि पहला सुख निरोगी काया अर्थात स्वस्थ शरीर विद्यार्थी जीवन के लिए नियामत है।
विज्ञापन


विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागतगान झूमे-झूमे ये नजारे प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया।

 इसके पश्चात आगरा, अहमदाबाद, बंगलौर, गोवा, भूवनेश्वर , चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, नई दिल्ली, एर्नाकुलम, गुड़गांव, गुवाहाटी, हैदराबाद, जबलपुर, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना, रायपुर, शीलचर, तिनसुकिया, रांची और वाराणसी संभागों के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।

 एक लय में मार्च पास्ट देख दर्शक वाह वाह कर उठे। मार्च पास्ट के पश्चात एडीआरएम मुकेश मलहोत्रा ने गुब्बारे को आकाश में उड़ाकर प्रतिस्पर्धा आरंभ करने की अनुमति प्रदान की।

इस अवसर पर लौह पुरूष के नाम से विख्यात सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती पर अपने विचार व्यक्त करते हुए एडीआरएम ने कहा कि पूरा देश सरदार पटेल की जंयती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है।  इस अवसर पर बच्चों ने मशाल लेकर एकता दौड़ की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की।

 इसका नेतृत्व भूवनेश्वर संभाग के कृष्णा, रांची संभाग के संजय महतो ने किया।  मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल और सांस्कृति कार्यक्रमों से बच्चों में अनुशासन की भावना प्रस्तुत होती है। इस दौरान केन्द्रीय विद्यालय मुगलसराय के सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मी समेत नगर के सैकड़ो गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 आगरा के अमित यादव, अहमदाबाद के मनीष सिहं, बंगलौँर की किरण कुमारी, भोपाल के संजय सरभिया, भुवनेश्वर के विकास कश्यप, चंडीगढ़ के लवप्रीत सिंह, चेन्नई केअविनाश, देहरादून के अभिषेक सिंह, दिल्ली के कार्तिक निमेष, एर्नाकुलम के यशवंत एस, गुड़गांव के नितिन कुमार, गुवाहाटी के अर्जुन, हैदराबाद के शिवानंद, जबलपुर के अंकित रोडेकर, जयपुर के हिमांशु मीणा, जम्मू के मुकेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें