पुलिस क्षेत्राधिकारी सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह ने सोमवार को बलुआ थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों से थाना परिसर में साफ-सफाई व अन्य खामियों को दूर करने का निर्देश दिया।
सीओ थाने के मेस, शस्त्रागार, मालखाना, महिला हेल्पडेस्क, बैरक, कार्यवाही रजिस्टर, शौचालय व साफ सफाई को बारिकी से जांचा परखा। वहीं गांव के चौकीदारों को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एलर्ट रहने का निर्देश दिया है। मौका मुआयना में सीओ ने थाने पर मिली खामियों को थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी को सुधारने का निर्देश दिया। साथ ही वारंटियों व अपराधिक किस्म के लोगो की धर पकड तेज करने को कहा।