फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 'आप दंगा कराना चाहते हैं, हर बार करते हैं ड्रामा'; चंदौली में सीओ और सपा विधायक के बीच तू-तू मैं मैं

Tue, 27 Jan 2026 12:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले में मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर विधायक और सीओ के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। इस दौरान सीओ ने विधायक से कहा कि आप दंगा कराना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विधायक और सीओ के बीच जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chandauli News: चंदौली जिले के सैयदराजा में सोमवार की रात मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर सीओ और पूर्व विधायक आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। सीओ देवेंद्र कुमार ने पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू को कहा कि आप दंगा कराना चाहते हैं और हर बार इसी तरीके से ड्रामा करते हैं। वहीं पूर्व विधायक ने कहा कि विधायक के इशारे पर पुलिस ऐसा कर रही है, विसर्जन के लिए रोका जा रहा है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सोमवार को जिले भर में मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन चल रहा था। इसको लेकर प्रशासन ने व्यवस्था बनाई थी। उधर, सैयद राजा में मूर्ति विसर्जन को लेकर एक आयोजक मंडल के युवा जा रहे थे। उनका आरोप था कि पुलिस दूसरे मार्ग से जाने को कह रही है जबकि वे दूसरे मार्ग से जाना चाह रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह को फोन किया, जिस पर वे मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस का कड़ा विरोध किया और कहा कि पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। वह शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोक सकती है तो कुछ भी कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़: अंतर्राज्यीय शराब तस्कर घायल, साथी संग गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

इस पर मौके पर मौजूद सदर सीओ देवेंद्र सिंह भड़क गए और उन्होंने कहा कि आप क्षेत्र में दंगा कराना चाहते हैं। आप हर बार ड्रामा करते हैं। वहीं विधायक ने कहा कि ड्रामा पुलिस कर रही है और वर्तमान विधायक के इशारे पर यह सारा काम कराया जा रहा है। सीओ देवेंद्र सिंह ने कहा कि विसर्जन के लिए सीधे मार्ग की व्यवस्था की गई है और इस मार्ग से सबको जाना है, लेकिन कुछ लोग इसमें व्यवधान उत्पन्न कर रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें