फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदारद मिले सीएमओ, सीएमएस

Wed, 06 Apr 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
अस्पताल में डीएम
विज्ञापन
 जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने सोमवार की रात जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरएन सिंह और और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एके श्रीवास्तव मौके पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने निर्देश दिया कि मरीजों की सुविधा को देखते हुए दोनों अफसर जिले में ठहरना सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन

निरीक्षण में जिलाधिकारी ने वार्डों में जाकर मरीजों से सुविधाओं को जाना और उनका इलाज बेहतर ढंग से करने का निर्देश डाक्टरों को दिया। गंदे बिस्तरों को को देखकर जिलाधिकारी ने फटकार लगाई और कहा कि सभी कमरों में बेड साफ सुथरा होना चाहिए। महिलाओं के प्रसव के बारे में डाक्टर से पूछताछ की और कहा कि उन्हें फल, दूध, ब्रेड आदि की कोई परेशानी न हो, प्रसूति महिलाओं को मैन्यू के अनुसार भोजन की व्यवस्था कराएं। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक, निर्मित हो रहे महिला अस्पताल, बर्न यूनिट,  आईसीयू की जानकारी हासिल की। इस दौरान बताया गया कि एक डाक्टर की बदली कई महीने पहले ही हो गयी है लेकिन वह सरकारी आवास खाली नहीं कर रहे हैं। डीएम ने उक्त डाक्टर को   नोटिस देकर कमरे को खाली कराने के निर्देश विभागीय अधिकारी को दिया । 
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एमपी सिंह, डाक्टर अजय सिंह सहित एक महिला डाक्टर, नर्स मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें