फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी हाईवे रहा जाम 

Wed, 06 Apr 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
रविवार को दो ट्रकों का गुल्ला टूटने से सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को देर रात तक जाम लगा रहा। जिससे स्कूली और सवारी वाहन नहीं चले। इधर जाम में फंसे ट्रक चालकों समेत प्रतिदिन यात्रा करने वाले राहगीरों और स्कूली बच्चों   को भी कठिनाई का सामना     करना प़ड़ा। 
विज्ञापन

  रविवार की रात से लगा जाम मंगलवार को सैयदराजा से जमानियां तक करीब 25 किलोमीटर तक जा पहुंचा। मार्ग पर गड्ढे होने के चलते मात्र दो किलोमीटर के दायरे में एक दर्जन वाहनों के गुल्ले और कमानी टूट चुके हैं। इससे जाम के जल्द समाप्त होने की संभावना नहीं दिख रही है। रविवार की रात आठ बजे डेहरी से बालू लादकर गाजीपुर जा रहे दो ट्रकों के गुल्ले अमड़ा गांव के पास पुलिया के दोनों छोर पर टूट गए थे। गुल्ला टूटने से सोमवार को ही तलाशपुर मोड़ से लोकमनपुर फाटक तक करीब 20 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ था, जो मंगलवार को धीरे-धीरे बढ़ते हुए जमानियां तक पहुंच गया। इसे लेकर चालकों ने सोमवार की दोपहर प्रदर्शन भी किया था। लेकिन विभाग और ठेकेदार द्वारा जाम हटवाने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया। चालकों का कहना था कि अगर सड़क में     बने गड्ढों को गिट्टी से भी पाट दिया जाता तो जाम से निजात    मिल जाती।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें