फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चेयरमैन-सभासदों से संवाद करेंगे राज्यपाल और मुख्यमंत्री, इन विषयों पर होगी चर्चा

Thu, 03 Jun 2021 12:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

नगरों में साफ-सफाई व्यवस्था, ग्रीष्म एवं वर्षा ऋतु के मद्देनजर निकायों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए अभियान चलाया है। साथ ही नाले-नालियों की साफ-सफाई के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ्ज्ञ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 को देखते हुए संचारी रोगों की रोकथाम के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चलाए जा रहे अभियान के संबंध में राज्यपाल और मुख्यमंत्री वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए गुरुवार को चंदौली जिले में नगर निकाय के अध्यक्ष और सभासदों से संवाद करेंगे। प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नगर निकायों में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 एवं अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के दृष्टिगत विशेष अभियान चलाया है।

विज्ञापन


नगरों में साफ-सफाई व्यवस्था, ग्रीष्म एवं वर्षा ऋतु के मद्देनजर निकायों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के साथ नाले-नालियों की साफ-सफाई के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करने और मोहल्ला निगरानी समिति की गतिविधियों एवं मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए समुचित व्यवस्था जैसे विशेष अभियान के दृष्टिगत नगर पंचायत के अध्यक्ष और वार्डों के सभासदों के बीच चर्चा की जाएगी।

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मेहीलाल गौतम ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के अनुसार राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को दोपहर बाद चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधे नगर निकाय के अध्यक्ष और सभासदों से संवाद करेंगे। कहा कार्यक्रम के लिए नगर पंचायत सभागार परिसर में तैयारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें