फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दिनभर छाए रहे बादल, शाम को हुई बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/इलिया। जिले में मंगलवार को पूरे दिन मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही आसमान पर घने बादल छाए रहे और शाम को बूंदाबांदी हुई। वहीं, दिन में 20 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने से ठंड का असर बढ़ गया। वहीं, अधिकतम 25 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। धूप न निकलने से और पछुआ हवाएं चलने से लोग ठंड से ठिठुरते रहे। ग्रामीण इलाकों में गलन ज्यादा रही। दिनभर मौसम ऐसे ही बना रहा। शाम को हवा की रफ्तार ज्यादा बढ़ बूंदाबांदी होने लगी। चिकित्सकों ने मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और ठंड से बचाव की सलाह दी है। वहीं, राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बूंदाबांदी हुई है। बुधवार को तापमान में गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें