फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः सगाई समारोह के बाद घर लौट रहे दो पक्षों में मारपीट, गोली चलाने का आरोप

Mon, 06 Sep 2021 05:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

पुलिस ने बताया कि मामला दो पक्षों के बीच का विवाद लग रहा है। वाराणसी निवासी कपड़ा व्यवसाई ने कहा कि वह शादी में शामिल होकर एक होटल से लौट रहे थे। उसी दौरान उनकी कार को ओवरटेकर कर लिया और रास्ते में रोक लिया।
विज्ञापन
मारपीट में कार का शीशा तोड़ा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के मुगलसराय थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में आयोजित सगाई समारोह के बाद देर रात घर लौट रहे दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वाराणसी के नई बस्ती निवासी कपड़ा व्यवसाई अशरफ अली ने कहा कि होटल से निकलने पर उनकी कार को एक वाहन ने ओवरटेक कर रोक लिया। उस वाहन पर सवार लोगों ने  हॉकी और डंडे से उनकी कार पर वार किया। शीशा तोड़ दिया। 

विज्ञापन


आरोप लगाया कि बदमाशों ने कार पर पीछे से फायर भी किया। मुगलसराय इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल मामला दो पक्षों के मारपीट का लग रहा है। खबर लिखे जाने तक मुगलसराय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।

महिला यात्री को नशीला लड्डू खिलाकर पर्स उड़ाया
चंदौली के भीषमपुर गांव निवासी शकीला बानो (23) रविवार को ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हो गई। अचेतावस्था में उसे चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। महिला के परिजनों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिवार वालों के अनुसार महिला को कटनी-वाराणसी मार्ग पर ट्रेन में एक अधेड़ महिला ने नशीला लड्डू खिलाकर पर्स उड़ा दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें